Showing posts with label मदद. Show all posts
Showing posts with label मदद. Show all posts

Tuesday, September 2, 2008

सुनील गौतम को आपकी मदद चाहिए


साथियों वक्त बहुत कम है। हम सबों के बड़े भाई जैसे वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार गौतम बेहद दर्दनाक और तंगहाली की इस्थिति से गुजर रहे हैं। चार साल से वह अपनी बीमारी से लड़ रहे हैं। लेकिन अब उनके पास इलाज़ कराने तक का पैसा नहीं है। उनकी जिंदगी बचाने के लिए हर हाल में उन्हें छः सितम्बर तक एक लाख रूपये की जरुरत है। दोस्तों, ऐसी दुःख की घड़ी में तो अंजान आदमी भी किसी की मदद करता है। लेकिन सुनील जी तो हमारे बीच के हैं। उनके साथ रहकर हम सबों ने काम करना सिखा है। ऐसी दुनिया में जहाँ पैसे का कोई मोल नहीं है। न ही पैसे के आने और जाने की कोई सीमा है। जरुर मदद करनी चाहिए. दूसरी बात यह की संकट किसी के साथ भी हो सकता है। ऊपर वाले की मेहरबानी से हम सभी कमाते हैं। कोई ज्यादा तो कोई उससे कुछ कम। ऐसे में अपने बीच से कोई आदमी पैसे के बिना जिंदगी की ज़ंग हर जाए यही कतई शोभा नहीं देगा। भड़ास पर ऐसी सुचना और सुनील जी की फोटो देखकर मैं कांप गया। तुंरत विनय और राजिव्किशोर को फोन किया। सभी ने फ़ौरन कुछ कदम उठाने की बात कही। प्रेम भाई से रात में ही मैंने बात की। उन्होंने अपना अकाउंट नम्बर दिया है. हम सभी साथी यदि यथासंभव पैसे उस अकाउंट में जल्द से जल्द डाल दें तो उनकी बड़ी मदद ही नहीं हो जायेगी बल्कि एक दिया, पुरा परिवार बिखरने से बच जाएगा.....साथियों मैं निचे अकाउंट का डिटेल लिख रहा हूँ फ़ौरन जो भी बन पड़े जरुर मदद कीजियेगा....आप मदद करेंगे तो ऊपर वाला आपकी भी मदद करेगा॥
प्रेम अपने पटना के साथियों के साथ पैसे दें आएगा. यही इस ब्लॉग की भी कामयाबी होगी. धन्यवाद ।
Pragati Mehta.


Account details:-

PREM KUMAR
State Bank Of India
CHAUHATTA Branch
Patna.
Ac No-010118251890